जिसे भैया कह कर बुलाती थी, उसी ने लूट ली अस्मत, जानिए कहां का है मामला

    जिसे भैया कह कर बुलाती थी, उसी ने लूट ली अस्मत, जानिए कहां का है मामला

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां भाई ने अपनी ही बहन के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर बाद में उसकी हत्या कर दी. बता दें कि नाबालिग आठवीं क्लास की छात्रा थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    क्या है पूरा मामला

    पूछताछ में आरोपी भाई ने बताया कि वह 5 सितंबर को नाबालिग के घर खूंटी गया था. जिसके बाद जबरदस्ती उसे अपने साथ रांची ले आया औऱ इस घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म करने के बाद मामला छुपाने के लिए उसने नाबालिग की हत्या कर दी. साथ ही लोगों को उसकी बात पर भरोसा हो इसके लिए उसने खुद को भी घायल कर लिया था. जिसके बाद उसने गांव वालों को सारी बाते बताई कि कुछ अग्यात लोग आए उसे जख्मी किया और मेरी बहन की हत्या कर दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लापुंग पुलिस को दी और नाबालिग लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही नाबालिग के मां को भी इसकी जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही नाबालिग की मां अगले दिन अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news