रांची : घर से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रांची : घर से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिली है. युवक की पहचान रजत कुमार के रूप में की गई है. गुरूवार की देर रात युवक अपने घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था. जिसके बाद उसके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ कर उसे निचे उतारा.

    फंदे से लटका मिला शव

    स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि 27 वर्षीय रजत कुमार पुरूलिया रोड स्थित मिराज सिनेमा में काम किया करता था. वह लालपुर पैंटालून मॉल के ठीक सामने एक किराए के मकान में रहता था. गुरूवार की देर रात जब रजत के दोस्त उसके घर पहुंचे तो खिड़की से देखा की वह फंदे पर लटका हुआ है. जिसके बाद दोस्तों ने रूम का दरवाजा तोड़ कर उसके शव नीचे उतारा. लेकिन तब तक रजत की मौत हो चुकी थी. जिसके बाद लालपुर थाना को इसकी सूचना दी गई.

    जांच में जुटी पुलिस

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. लालपुर थान प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्या से यह मामला आत्महत्या कर लग रहा है. लेकिन मृतक के दोनों हाथ आगे की तरफ गमछा से बंधे हुए थे इसलिए पुलिस द्वारा इसकी जांच की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news