बोकारो: बीच सड़क जला हाईवा, अगलगी की वजहों का खुलासा नहीं

    बोकारो: बीच सड़क जला हाईवा, अगलगी की वजहों का खुलासा नहीं

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिला के बेरमो बोकारो थर्मल मुख्य-पिलपीलो मुख्य सड़क के पास एक हाइवा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. ये घटना गुरुवार की देर रात बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में घटी. इसके बावजूद शुक्रवार की सुबह तक हाईवा से धुआं निकल रहा था. हाईवा कैसे जला इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

    बीच सड़क पर पड़ा है जला हुआ हाईवा

    जले हुए हाईवा को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हाईवा में आग लगाई है. हाईवा के डीजल टंकी का ढक्कन खुला हुआ है. नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है या किसी और ने इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटनास्थल पर  ही जला हुआ हाईवा पड़ा हुआ है. ड्राइवर या खलासी कोई वहां उपस्थित नहीं है.

    रिपोर्ट-संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news