RAMGARH : रामगढ़ कैंट का चुनाव 30 अप्रैल को, गजट अधिसूचना जारी

    RAMGARH : रामगढ़ कैंट का चुनाव 30 अप्रैल को, गजट अधिसूचना जारी

    रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ कैंट के 8 वार्डों समेत देश के अन्य कैंटो में चुनाव 2015 में हुआ था. निर्वाचित बोर्ड सदस्यों का कार्यकाल 2020 में समाप्त हो गया था. मगर वैधानिक कार्यों को लेकर निर्वाचित सदस्यों को छह-छह माह का दो बार कार्यकाल विस्तार दिया गया था. इसके बाद तदर्थ बोर्ड का गठन किया गया. तदर्थ बोर्ड में अध्यक्ष, सीइओ और एक नामित सदस्य को रखा गया. नामित सदस्य के रूप में कीर्ति गौरव को नामित किया गया. नामित सदस्य को तीन बार छह-छह माह का कार्यकाल विस्तार दिया गया था. नामित सदस्य के कार्यकाल विस्तार में यह लिखा जाता रहा था कि चुनाव की घोषणा होने तक या छह माह तक. इस बार नामित सदस्य को दिसंबर 2022 को कार्यकाल विस्तार दिया गया था.

    57 छावनी परिषद में होगा चुनाव 

    रामगढ़ छावनी परिषद समेत देश की 57 छावनी परिषद में 30 अप्रैल को चुनाव होंगे. भारत के राजपत्र (गजट) में रक्षा मंत्रालय की ओर से 17 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी की गयी है. गजट में लिखा गया है कि केंद्रीय सरकार छावनी अधिनियम, 2006 (2006 का 41) की धारा 15 की उपधारा (एक) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये तारीख 30 अप्रैल 2023 को ऐसी तारीख के रूप में निर्देशित करती है. जिसमें छावनी बोर्डों में निर्वाचन होंगे.

    फिर एक बार रामगढ़ में चुनावी माहौल बनेगा

    रामगढ़ झारखंड के रामगढ़ में चुनावी माहौल शुरू हो गया है. अभी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है. वहीं दूसरी ओर रामगढ़ छावनी परिषद के 8 वार्डो के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है. जिससे कि आने वाले महीनों में फिर चुनावी माहौल दिखेगा. छावनी परिषद रामगढ़ के आठ वार्ड में तीन सामान्य महिला, तीन सामान्य पुरुष, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. वर्ष 2021 कार्यकाल समाप्त हुये निर्वाचित बोर्ड में वार्ड नंबर एक, छह और आठ महिला आरक्षित था. जो पुरुष हो जाएगा. वहीं वार्ड नंबर दो, चार और पांच पुरुष था जो महिला हो जाएगा. 

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news