प्रधान सचिव पहुंचे धनबाद, गोबिंदपुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में क्या कहा जानिए 

    प्रधान सचिव पहुंचे धनबाद, गोबिंदपुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में क्या कहा जानिए 

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड सरकार के प्रधान  सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा  कि 'आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार' शिविर में आने वाले सभी आवेदनों का निष्पादन होगा. आवेदनों का निष्पादन शिविरों में तत्काल किया जा रहा है और शेष आवेदनों का निष्पादन शिविरों के बाद प्रखंड स्तरीय अधिकारी एक माह में करेंगे.  गुरुवार को गोविंदपुर प्रखंड के बड़ा नावाटांड़ पंचायत सचिवालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को नोडल पदाधिकारी के रूप में संबोधित कर रहे थे. प्रधान  सचिव ने कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों को लटकाने वाले प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.  शिविर का उद्घाटन प्रधान सचिव, उपायुक्त , टुंडी विधायक , डीडीसी , प्रखंड प्रमुख , जिप सदस्य  एवं मुखिया ने किया.  प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य है. 

    ग्रामीणों से इस योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की
     
    उन्होंने ग्रामीणों से इस योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की.   उन्होंने  पोटो हो खेल विकास योजना के तहत मॉडल स्कूल के सामने खेल मैदान का शिलान्यास किया.  टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रधान सचिव से अपील की कि जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया जाए कि शिविर समाप्ति के बाद जनप्रतिनिधियों को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक करें और किस पंचायत में कितने आवेदन आए और कितने का निष्पादन हुआ, इस पर विचार किया जाए और सभी आवेदनों का निष्पादन प्रखंड स्तरीय अधिकारी करें , इसका सख्त निर्देश दिया जाये.  

    बचे आवेदनों का एक माह में निष्पादन करेंगे अधिकारी 

    उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने जिले के सभी पंचायतों, धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद में इस तरह का शिविर लगा रहा है और इन शिविरों में सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन ऑन द स्पॉट हो रहा है.  और शेष आवेदनों का निपटारा प्रखंड स्तरीय अधिकारी एक माह में करेंगे.  उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सर्वजन पेंशन योजना, ग्रीन कार्ड, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है.  प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है.  प्रधान सचिव एवं उपायुक्त ने ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.  इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से व्हीलचेयर , ट्राई साइकिल, बैशाखी व श्रवण यंत्र प्रदान किये गए.  एक दर्जन ग्रामीणों को ग्रीन राशन कार्ड दिया गया.  विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरित किए गए.  मौके पर अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीआरडीए निदेशक मुमताज अली, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार , बीडियो संतोष कुमार, सीओ रामजी वर्मा आदि मौजूद थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news