भारतीय सीनियर राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ी का हुआ चयन, लोगों ने दी बधाई


टीएनपी डेस्क ( TNP DESK)25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी को चयन किया गया है. निक्की प्रधान, सलीमा टेटे ,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग।निक्की,सलीमा और संगीता पूर्व से सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं, वहीं ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर इंडिया महिला हॉकी टीम की सदस्य थी. उसे भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है.
हॉकी झारखंड ने दी शुभकामनाएं
निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है वही सलीमा टेटे ,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला की है. झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,चंद्रानी मजूमदार, महासचिव विजय शंकर सिंह संयुक्त सचिव माइकल लाल बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरीता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार, सहित हॉकी झारखंड के सभी ने शुभकामनाएं दी है.
4+