हैदरनगर क्षेत्र में बिजली चोरी के आरोप में तेरह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, लगा 1.85 लाख का जुर्माना


पलामू (PALAMU): हैदरनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अभियंताओं ने बुधवार को देर शाम तक विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 13 लोगों को बिजली का अवैध उपयोग करते पाया. अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करने वाले कुल तेरह लोगों के खिलाफ हैदरनगर थाना में बिजली अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई और एक लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
आगे भी जारी रहेगी छापेमारी
जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें संड़ेया गांव के गणेश पाल, रामदेनी पाल, संजय कुमार पाल एवं तपेश्वर पाल, चौकड़ी के छोटेलाल राम, दुबा के शकील अख्तर और मो.मुख्तार, खरडीहा के सुल्ताना बीवी और हलीमा खातून, पतरिया गांव के बलिंद्र राम, सलैयाटीकर के बबन यादव, कनौदा के अनिल चौहान और हैदरनगर इस्लामगंज के हेसामुद्दीन के नाम शामिल हैं. जेबीवीएनएल के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन पर अलग-अलग कुल एक लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इस अभियान में उनके अलावा सहायक अभियंता संजय कुमार, मानव दिवसकर्मी जितेंद्र ठाकुर और मनोज कुमार शामिल थे. सिंह ने कहा कि आगे भी छापेमारी का कार्य जारी रहेगा.
रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू
4+