बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर झारखंड आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राष्ट्रपति बनने के बाद होगा पहला दौरा 

    बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर झारखंड आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राष्ट्रपति बनने के बाद होगा पहला दौरा 

    रांची (RANCHI) : राज्य में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती मनाया जाएगा. इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आने की संभावना है.राष्ट्रपति बनने के बाद झारखंड में यह उनका पहला आगमन होगा. जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू सीधे खूंटी स्टेट उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जन्मस्थली जाएंगी और बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

    डीसी ने उलिहातू का किया दौरा

    राज्य में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त ने उलिहातू गांव का दौरा किया. उन्होंने राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम को लेकर भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास का निरीक्षण किया. 

    आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी

    हालांकि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन बिरसा मुंडा जयंती में उनके आने की संभावना जताई जा रही है. इसी को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news