छुट्टी पर घर जा रहे पुलिस जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    छुट्टी पर घर जा रहे पुलिस जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    लातेहार (LATEHAR): जिले के छिपादोहर थाना के सतनदिया क्षेत्र से एक पुलिस जवान का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान पलामू जिला पुलिस के पड़वा थाना के अविनाश शंकर के रूप में की गई. पुलिस को शव के कुछ ही दूरी पर जवान का बाइक भी मिला है. बाइक की हालत देख दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    छुट्टी लेकर जा रहे थे घर

    मृतक नेतरहाट जैप कैंप के सीआईटी में कार्यरत थे. वह सोमवार को छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान गारू और हरातु के बीच से वह लापता हो गया. परिजनों ने उसे काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के खोजबीन के दौरान बुधवार को उसका शव सतनदिया में पुलिस को बरामद किया गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news