पीएलएफआई उग्रवादी भीखा उरांव देसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार 

    पीएलएफआई उग्रवादी भीखा उरांव  देसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार 

    खूंटी ( KHUNTI) -  तोरपा थाना क्षेत्र के उकड़ीमाड़ी बड़काटोली गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सदस्य प्रकाश लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने अपने कार्यालय में आयोजित सवांददाता सम्मेलन में बताया कि खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वर्तमान में खूंटी उपकारा में बंद पीएलएफआई के क्रियावादी भीखा उरांव द्वारा पार्टी संगठन से प्राप्त अवैध देसी पिस्टल को उकड़ीमाड़ी बड़काटोली निवासी प्रकाश लकड़ा को दिया था, जिसे प्रकाश ने छिपाकर अपने घर मे रखा था. प्राप्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक करवाई करने के लिए एसपी अमन कुमार ने तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में तोरपा व जरियागढ़ पुलिस टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम ने त्वरित करवाई करते हुए उकड़ीमाड़ी बड़का टोली निवासी प्रकाश लकड़ा उम्र 32 वर्ष  पिता स्व लोहरा उरांव को अवैध एक देसी रिवाल्वर, एक गोली व पीएलएफआई के चार पर्चा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार प्रकाश लकड़ा ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह भीखा उरांव के साथ पीएलएफआई उग्रवादी संगठन में सहयोगी का काम करता है.   छापामारी टीम में एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी, तोरपा थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी पंकज कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। ज्ञात हो कि गत एक जुलाई को उकड़ीमाड़ी से सटे जंगल से भीखा उरांव, बंधु कच्छप व देवेंद्र सिंह को पीएलएफआई के नक्सली पर्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया .

    रिपोर्ट - मुजफ्फर हुसैन, खूंटी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news