डाल्टनगंज- रांची व डाल्टनगंज-पटना के लिए 19 सीटर विमान की अनुमति, फिर भी क्यों चालू नहीं हो रहा डाल्टनगंड हवाईअड्डा, कमलेश सिंह ने सरकार से पूछा सवाल 

    डाल्टनगंज- रांची व डाल्टनगंज-पटना के लिए 19 सीटर विमान की अनुमति, फिर भी क्यों चालू नहीं हो रहा डाल्टनगंड हवाईअड्डा, कमलेश सिंह ने सरकार से पूछा सवाल 

    रांची (RANCHI) : हुसैनाबाद विधायक सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने विधानसभा में सरकार से डाल्टनगंज से हवाई सेवा शुरू कराने के संबंध में सवाल पूछा है. उन्होंने पूछा की 2021 में केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत डाल्टनगंज से रांची व डाल्टनगंज से पटना की हवाई यात्रा प्रारंभ करने की योजना प्रस्तावित है.

     इस पर सरकार ने जवाब दिया की भारतीय विमान प्राधिकरण के द्वारा राज्य सरकार को सूचित किया गया है की डाल्टनगंज (चियांकी) हवाई अड्डा को भारत सरकार की आरसीएस उड़ान 4.2 के तहत चिन्हित किया गया है.जिसमे एवियसन कनेक्टिविटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 19 सीटर विमान का संचालन डाल्टनगंज रांची डाल्टनगंज व डाल्टनगंज पटना डाल्टनगंज की अनुमति प्रदान की गई है. सरकार के जवाब में आगे कहा गया कि हवाई के विकास एवं संचालन के लिए अनुरोध किया गया है. आगे कहा गया कि राज्य सरकार के पत्रांक 38 दिनांक 23 जून 2023 द्वारा भारतीय विमानपत्तन  प्राधिकरण से संयुक्त दल गठित करते हुए हवाई अड्डा की वर्तमान वस्तुस्थिति एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में भौतिक निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news