देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत,पढ़ें पूरा मामला   

    देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत,पढ़ें पूरा मामला   

    देवघर(DEOGHAR):देवघर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई.ये हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई.ये पूरी घटना देवघर के पालाजोरी थाना क्षेत्र के बंसहा गांव के समीप की है.    

    टक्कर  इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक कुछ दूर आगे फेंका गई

    घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि सारठ पालाजोरी मुख्य सड़क पर बंसहा गांव के समीप मोटरसाइकिल और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई.टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक कुछ दूर आगे फेंका गई, जबकि इसपर सवार दोनो युवक ट्रक के नीचे आ गए.एक युवक का शरीर दो भाग में बंट गया.दोनों मृत युवकों की पहचान खागा थाना क्षेत्र के पहरुडीह गांव निवासी 22 वर्षीय निरंजन राणा एवं 23 वर्षीय परमोद राय के रूप में की गई है.

    आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

      गिट्टी लोड ट्रक से हुई घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए.मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सारठ पालाजोरी मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.बाद में स्थानीय थाना के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. 

     रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news