लोगों ने लिया वनरक्षा का संकल्प, जानिए आखिर वनों को किससे है खतरा

    लोगों ने लिया वनरक्षा का संकल्प, जानिए आखिर वनों को किससे है खतरा

    गिद्दी(GIDHI) हेसला- मनुवां के दर्जनों ग्रामीण महिला- पुरुषों ने बागी टोला में वन सुरक्षा समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित की. इसमें मुख्य रूप से वनरक्षी पवन देवराम, रोहित कुमार ने  अगुवाई की. जबकि संचालन सरयू बेदिया ने किया. बैठक में वक्ताओं ने अपने जल, जंगल, जमीन के हरसंभव बचाव, जंगली क्षेत्रों के उजड़ने अतिक्रमण रोकने, साथ ही इर्द-गिर्द गैरमजरूआ जमीनों पर कब्जा रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का संकल्प लिया. अंत में वन सुरक्षा समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष  सरयू बेदिया, उपाध्यक्ष संगीता प्रजापति, ललिता देवी बनी. इधर सदस्यों में टुपली देवी, बेबी देवी, शीला देवी, सोनामुनी देवी, जसोदा देवी, इंदु देवी, रतनी देवी, ताजो देवी, सरिता देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी सोनी देवी, कोलेश्वर बेदिया, प्रकाश बेदिया, रतन बेदिया, महादेव राम, जीतन बेदिया, वीरेंद्र बेदिया, जगदीश बेदिया, जलेश्वर बेदिया, नरेश बेदिया, सुरेश मुंडा, महावीर बेदिया, प्रदीप बेदिया, जगनारायण बेदिया, विनोद बेदिया, दिनेश बेदिया, पिंटू अंसारी, मोहम्मद कलाम अंसारी, संतोष साहू, फूलचंद करमाली, गंगा बेदिया, मनोज बेदिया, महेश प्रजापति, गौतम  बेदिया, विजय प्रजापति, कुलदीप बेदिया, लाल कुमार बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, धर्मेंद्र बेदिया, दीपक बेदिया, सुधीर महतो, राजेंद्र महतो, महावीर बेदिया, राजेश बेदिया, कपिल बेदिया, रूपलाल बेदिया, दिलीप बेदिया, महेश बेदिया, सोरेन बेदिया, लिटू मुंडा आदि शामिल हैं.

    रिपोर्ट:जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news