दुमका : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी पहचान

    दुमका : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी पहचान

    दुमका(DUMKA): जिले के भागलपुर स्टेट हाइवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक अज्ञात युवक की घटना स्थल पर ही मौत गई. जानकारी के अनुसार युवक बाइक नंबर JH04V2285 पर सवार होकर दुमका की और जा रहा था. खसिया गांव के समीप खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गये.

    वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को दुमका की और लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची हंसडीहा पुलिस ने मृतक के शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई. इस मामले में एसआई उत्तम पासवान ने बताया कि शव के शिनाख्त के लिए मृतक के फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से पता लगाया जा रहा है. हालांकि बाइक के नंबर के मुताबिक बाइक मालिक का नाम सोनेलाल हेम्ब्रम, पिता रेंगता हेम्ब्रम है. लेकिन इससे ये साबित नहीं होता कि जिसके नाम से बाइक है और मृतक एक ही आदमी हो. उन्होंने बताया कि रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news