घर पर काम कर रही महिला की गोली मारकर हत्या, जानिए सनसनीखेज खबर

    घर पर काम कर रही महिला की गोली मारकर हत्या, जानिए सनसनीखेज खबर

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा में एक महिला उज्जवला कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंज़ाम दिया गया, मामला सेन्हा थाना क्षेत्र के चंदकोपा गांव का है, गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

     पति पत्नी के रिश्ते नहीं  थे ठीक

    बताया गया की महिला अपने दो बच्चों को स्कूल भेजकर घर में काम कर रही थी.  इसी क्रम में बाइक में सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और घटना को अंज़ाम दिया, मृतिका का पति प्रमोद साहू उर्फ बब्लू ने पूरे मामले पर फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से बता पाने में अपनी असमर्थता जाहिर की है, हालांकि पति पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होने की बात बताई जा रही है, पूरे मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद के द्वारा की जा रही है, साथ ही मृतिका के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news