डायन बिसाही के संदेह में भतीजे ने सरिया से वार कर बड़ी मां की हत्या कर दी, हत्यारा फरार

    डायन बिसाही के संदेह में भतीजे ने सरिया से वार कर बड़ी मां की हत्या कर दी, हत्यारा फरार

    चाईबासा(CHAIBASA):जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काटे पाड़ा बुरूसाई में शनिवार की रात सुप्त अवस्था में कमरे के अंदर 63 वर्षीय वृद्धा सरस्वती हेंब्रम की हत्या भतीजे ने सरिया से वार कर हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार बताया जा रहा है. मृतिका का बेटा अनिल कुमार हेम्बरोम उर्फ बबलू ने बताया कि डायन बिसाही के संदेह में उसकी मां की हत्या की गई है. उसकी मां बुरूसाई टोला में ही उनके आवास से करीब 400 मीटर की दूरी पर अवस्थित मकान पर विधवा छोटी बहू तथा पोता पोती के साथ रहती थी.

     रात्रि में बुधराम हेंब्रोम हत्या की नियत से सरिया तथा भुजौली आदि लेकर मां के कमरे के पास पहुंचा. दरवाजा को लात मारकर खोला और अंदर प्रवेश कर गया. बुधराम ने कमरे के अंदर सोई हुई सरस्वती के गर्दन पर सरिया से गर्दन तथा छाती पर वार कर हत्या कर दी. मृतिका के गर्दन पर सरिया या भुजाली से घोंपने के जख्म भी हैं. इसी बीच विधवा बहू को भनक लगी तो वह अपने भाई सुर को फोन पर घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में सुनील कुमार हेंब्रोम अपने मां के घर के पास पहुंचा तो देखा कि आरोपी वहीं पर था. उसने आरोपी के हाथ से सरिया व अन्य धारदार हथियार छीन लिया.

    फिर जब अंदर कमरे में गया तो उसकी मां जख्मी हालत में मिली. जब फिर बाहर निकला तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था. घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में करने के बाद रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news