अब सोना चांदी छोड़ चोर कर रहे टमाटर की चोरी, जानें कैसे किसानों पर पड़ रही है दोहरी मार

    अब सोना चांदी छोड़ चोर कर रहे टमाटर की चोरी, जानें कैसे किसानों पर पड़ रही है दोहरी मार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गुमला में चोरों का आतंक फैला हुआ है. मगर इन चोरी की घटनाओं से यही लगता है कि चोरों ने अपने चोरी का पैटर्न बदल लिया है. सोना चांदी पैसा छोड़ वो अब टमाटर की चोरी कर रहे हैं. शायद टमाटर का इतना दाम ही बढ़ गया है कि चोर भी उसकी चोरी करने में अपना फायदा ही समझ रहे है. गुमला में इन दिनों चोरों के निशाने पर गरीब सब्जी विक्रेता भी है. जिला मुख्यालय के सब्जी बाजार से बीती रात चोरों ने सब्जी बेचने वालों के टमाटर सहित कई सामानों की चोरी की है. दुकानदारों ने इस मामले में स्थानीय लोगों के ही शामिल होने की बात कही है जिसके बाद करवाई की मांग की गई है.

    गरीबों को निशाना बनाकर उनपर दोहरी मार

    एक ओर जहां पहले से ही गरीब काफी दिक्कत में अपना जीवन जी रहा है. वही उन गरीबों को  चोरों ने अपना निशाना बनाकर उनपर दोहरी मार कर दी है. किसी प्रकार सब्जी बेचकर परिवार चलाने वाले के साथ इस तरह की घटना काफी शर्मनाक है. चोरी की इस घटना ने जहां एक ओर पुलिस के सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी. ऐसे में देखना है कि प्रशासन इन लोगों को किस तरह से राहत प्रदान कर सकती है.

    टमाटर की बढ़ती कीमत

    देश में टमाटर की कीमतें लोगों के पसीने छुड़ा रही है. आम जनता की किचन से टमाटर एकदम से गायब हो चुका है. देशभर में मानसून का प्रलय देखने को मिल रहा है. मॉनसून के बाद से सब्जी पर काफी प्रभाव दिखा है. सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में टमाटर का भाव काफी चर्चा में है जो टमाटर महज 40 से 50 रुपये तक में मिलता था वह अब 200 से 250 रुपए में बिक रहा है. टमाटर की महंगाई का असर इस कदर पड़ा कि कई जगह पर इसकी चोरी होनी शुरू हो गई.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news