लोहरदगा(LOHARDGA): झारखंड सरकार के वित मंत्री सह लोहरदगा से कांग्रेस विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव लोहरदगा पहुंचे. लोहरदगा परिसदन में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ से क्षेत्र की स्थिति और समस्या की जानकारी ली. साथ ही कई लोग अपने फरियाद लेकर वित मंत्री से मिलने पहुंचे. वित मंत्री ने लोगों की समस्यायों के बारे में जाना और जल्द निदान के अधिकारियों को निर्देश भी दिए. इस दौरान मंत्री ने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए विधायकों को रायपुर शिफ्ट किया गया है.
संख्या बल में मजबूती के साथ खड़ी है सरकार
वहीं राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी और यूपीए सरकार को बचाने को लेकर चल रहे सियासी दाव पेंच पर वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि यूपीए की सरकार में कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी तीनों संख्या बल में मजबूती के साथ खड़ी है. लोकतंत्र में नंबर का खेल होता है और हमारे पास ज्यादा संख्या में नंबर है. वहीं विधायको को रायपुर शिफ्ट करने को लेकर उन्होंने कहा कि विधायको की खरीद बिक्री की कोशिश की जा सकती थी, जिसे लेकर हम अपने पार्टी को बचाने के लिए शिफ्ट हुए हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

