स्पेशल कैम्प लगाकर दिव्यांगों को दिए गए कृत्रिम अंग, झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी रहे मौजूद

    स्पेशल कैम्प लगाकर दिव्यांगों को दिए गए कृत्रिम अंग, झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी रहे मौजूद

    गुमला(GUMLA): गुमला जिला के नगर भवन में एक स्पेशल कैम्प लगाया गया. इस कैम्प के जरिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास और महावीर सेवा संस्थान की सहायता से सैकड़ो दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल के साथ ही कई लोगो को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया.

    झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. एसएन पाठक ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

    इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला के दौरा पर आए झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक के द्वारा किया गया. इस अवसर पर डीसी सुशांत गौरव के अलावा जिले के प्रधान न्यायाधीश सहित कई लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम में लोगो के बीच सामानों का वितरण करने के दौरान पदाधिकारी काफी भावुक नजर आये. हाई कोर्ट के न्यायाधीश डॉ एस एन पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन काफी सराहनीय कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि लाचार लोगो के लिए प्रशासन जो काम कर रही है, उससे विकलांगों का मनोबल बढ़ता है. उन्होंने कहा कि किसी भी लाचार युवक-युवती को चिंतित होने की आवश्यकता नही है. उनके लिए प्रशासनिक पदाधिकारी है.

    महावीर सेवा संस्थान की रही अहम भूमिका

    इस कार्यक्रम में महावीर सेवा संस्थान की अहम भूमिका रही. जिसमे उसके स्थानीय टीम ने भी सहयोग किया. संस्थान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता पवन अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम नियमित रूप से होता रहता है. जिले के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो गया. वहीं डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम प्रशासन की ओर से आगे भी किया जायेगा ताकि आगे भी लोगो को इसका लाभ मिलता रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news