द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर विधायक ने ख़ुशी जताई

    द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर विधायक ने ख़ुशी जताई

    देवघर(DEOGHAR): द्रौपदी मुर्मू को NDA की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है. द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने से सारठ विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई. सारठ विधायक रणधीर सिंह ने मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की है.

    झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. जिसका समर्थन एनडीए के घटक दलों ने भी किया है. आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को लेकर झारखंड भाजपा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 24 जून को पीएम, केंद्रीय मंत्रियों सहित तमाम सांसदों की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. 

    नामांकन दाखिल के बाद देवघर के सारठ विधायक रणधीर सिंह ने ख़ुशी में मिठाई बाँटी. अपने क्षेत्र के सैकड़ो आदिवासी समाज के लोगों के बीच अपने सहरजोरी स्थित आवास के समीप मिठाई बाँटी. मौके पर पूर्व मंत्री और सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार है कि आदिवासी समाज की बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रही है. इसके लिए उन्होंने भाजपा पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.

    रिपोर्ट: ऋतु राज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news