"माता कभी कुमाता नहीं हो सकती" कि  थ्योरी को झुठला दी है इस मां ने ,अब जाएगी जेल 

    "माता कभी कुमाता नहीं हो सकती" कि  थ्योरी को झुठला दी है इस मां ने ,अब जाएगी जेल 

    धनबाद(DHANBAD) | पहले नौ महीने के बेटे  की मौत ,फिर पांच साल के बेटे  की मौत. मारने का संदेह बच्चो की माँ पर ,फिर तो कहा जा सकता है कि  माता कभी कुमाता नहीं हो सकती, इस बात  को इस मां ने झुठला दिया है.  इस मां पर सब कोई थू -थू  कर रहा है.  मां  अपने 5 साल के बेटे को प्रसाद में कथित रूप से जहर मिलाकर खिला दिया.  उसके बाद उसकी मौत हो गई.  यह  घटना धनबाद के हरिहर पुर  थाना क्षेत्र के चैती गांव में घटित हुई है.  बच्चे  की मौत के बाद मां और एक रिश्तेदार  को पुलिस ने हिरासत में लिया है.  शुक्रवार को जानकारी मिली कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.  अब दोनों को  पुलिस जेल भेज सकती है. बच्चे  के पिता ने हरिहरपुर पुलिस को आवेदन देकर पत्नी और रिश्तेदार  पर हत्या का आरोप लगाया है. 

     पुलिस को भी प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का लग रहा है. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. हरिहरपुर पुलिस ने  गांव वालों की सूचना पर चैती गांव से गुरुवार की सुबह बच्चे सनी कुमार की लाश  बरामद की. कागजी  कार्रवाई के बाद शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.  आज बात  सामने आई है कि 15 दिन पहले भी उसके 9 महीने के भाई की मौत हो गई थी.  9 महीने के बच्चे की मौत को भी इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है.  सूत्रों के अनुसार बच्चे  की मौत के बाद मां अपने रिश्तेदार के साथ उसके घर चली गई थी.  पुलिस ने दोनों को वही से  हिरासत में लिया.

     चैता गांव निवासी राज मिस्त्री पशुपति कर्मकार की पत्नी पायल देवी ने अपने बेटे सनी कर्मकार (5) को जहर देकर मौत की नींद क्यों  सुला दी और घर से क्यों  फरार हो गयी. यह अभी भी पहेली बनी हुई है. पशुपति की बूढ़ी मां ने पड़ोसियों की मदद से पुत्र पशुपति कर्मकार और अपनी बड़ी बेटी सुनीता देवी को सूचना दी. दोनों तत्काल घर पहुंचे और आनन-फानन में खाट पर पड़े बच्चे को उठा कर कतरास अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.  पशुपति कर्मकार  और उसकी बडी बहन सुनीता देवी ने मामले की जानकारी हरिहरपुर थाना पुलिस को दी. पशुपति ने पत्नी पायल देवी पर बच्चे की हत्या कर देने का आरोप लगाया.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news