Breaking : दुमका में ट्रेवल्स एजेंसी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस 

    Breaking : दुमका में ट्रेवल्स एजेंसी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस 

    दुमका( DUMKA): झारखंड में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. शनिवार की रात दुमका शहर के रानी बगान कुम्हारपाडा चौक पर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार अपराधी ने सनोज कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी . और मौके से फरार हो गए.  गंभीर अवस्था में  सनोज को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक ॐ ट्रेवल्स का मैनेजर बताया जा रहा है. पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है.

    जांच में जुटी पुलिस 

    बताया जा रहा है कि सनोज पर अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दी. सनोज को पांच गोली मारी गयी है. अपराधियों ने बाइक से उसे ओवरटेक कर  काफी करीब से गोली मारी. सनोज बस स्टैंड से बाइक से घर लौट रहा था. उसी वक़्त घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. हालांकि अभी घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. परिजन का कहना है कि किसी से दुश्मनी नहीं थी. घर आने से पहले ही किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहीं  है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news