देवघर:जंगल से अज्ञात युवक का शव बरामद,गला रेत कर की गई हत्या, विधायक रंधीर सिंह ने की मृतक की पहचान  

    देवघर:जंगल से अज्ञात युवक का शव बरामद,गला रेत कर की गई हत्या, विधायक रंधीर सिंह ने की मृतक की पहचान   

    देवघर(DEOGHAR):देवघर के चितरा थाना क्षेत्र के कुरा जंगल के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. युवक की तेज धारदार हथियार से गला रेत दिया गया है.मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.

    विधायक रंधीर सिंह ने मृतक की पहचान और हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

    आपको बताये कि चितरा थाना क्षेत्र के कुरा जंगल के पास बरमरिया पगडंडी पर अज्ञात युवक की लाश की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और विधायक घटना स्थल पर पहुंचे.पुलिस द्वारा शव को बारीकी से जांच करने के बाद सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वहीं झारखंड के पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक रंधीर सिंह ने पुलिस को मृतक की पहचान और इसके हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है.रंधीर सिंह द्वारा इस तरह की निर्मम हत्या होने पर दुख व्यक्त किया गया है.फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है .

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news