हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, जानिए कौन से धार्मिक स्थल जा रहे थे सभी

    हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, जानिए कौन से धार्मिक स्थल जा रहे थे सभी

    जींद (JIND) : हरियाणा में एक बड़ा हादसा हुआ है.यहां एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हैं.घायलों में कई की स्थिति गंभीर है. यह हादसा हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ है. राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. जींद में यह हादसा हुआ है.

    जानिए इस भीषण दुर्घटना के बारे में विस्तार से

    जींद पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन को ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. इसमें बैठे सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक आदमी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है.पुलिस के अनुसार हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मध्य रात्रि में यह दुर्घटना हुई है. श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन जींद के मर्चहेड़ी गांव से राजस्थान के गोगामेडी़ जा रही थी.स्था नीय लोगों के अनुसार यह टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन गड्ढे में जाकर पलट गया गया. जिसके बाद कोहराम मच गया. पुलिस और स्थानीय ग्रामीण की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news