लोहरदगा: सभा में तब्दील हुआ भारत जोड़ो यात्रा, जानिए कौन-कौन मंत्री हुए शामिल

    लोहरदगा: सभा में तब्दील हुआ भारत जोड़ो यात्रा, जानिए कौन-कौन मंत्री हुए शामिल

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया. शंख नदी के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ हुआ. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के तहत देश को कन्याकुमारी से कश्मीर तक जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है. इसी कड़ी में लोहरदगा में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी, युवा मोर्चा के सदस्य और ग्रामीण शामिल हुए. यात्रा शंख नदी से शुरू होकर पूरे शहरी क्षेत्र में भ्रमण के बाद मैना बगीचा पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई. जहां केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा गया.

    यात्रा में शामिल हुए ये मंत्री

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, प्रदेश संयोजक सुबोध कांत सहाय, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता,पूर्व विधायक बंधु तिर्की, कालीचरण मुंडा सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हुए. 

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news