गोविंदपुर में 68 एकड़ जमीन पर लगे पेड़ों को भू-माफिया ने काट कर लगा दी आग, जानिए यह आरोप किसने लगाया

    गोविंदपुर में 68 एकड़ जमीन पर लगे पेड़ों को भू-माफिया ने काट कर लगा दी आग, जानिए यह आरोप किसने लगाया

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के गोविंदपुर में 68 एकड़ जमीन पर पलाश के पेड़ को काट दिया गया है. पेड़ों की संख्या लगभग 1000 बताई गई है. आरोप गोविंदपुर के भू-माफियाओं पर लगा है. पेड़ों को जेसीबी मशीन से काट कर आग लगा दी गई है. इस मामले में वन विभाग से शिकायत का भी कोई असर नहीं हुआ. जनता दरबार में शुक्रवार को पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य अब्दुल मौरम ने यह आरोप उपायुक्त के समक्ष लगाया. उपायुक्त ने इस मामले को डीएफओ और सीओ को निष्पादित करने के लिए अग्रसारित किया है. अब देखना है कि आगे इस पर क्या कार्रवाई होती है. उपायुक्त संदीप सिंह शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम-जन की शिकायतें सुन रहे थे.

    जनता दरबार में आया शिकायतों का पुलिंदा

    जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, बकाए वेतन, जमीन बंदोबस्ती की मांग, राशन कार्ड, मुआवजा, अवैध खनन, जलापूर्ति, लोन माफी, पारिवारिक विवाद, सड़क निर्माण, साइबर क्राइम से संबंधित आवेदन आये. कलियासोल प्रखंड से आए दिव्यांग राजू दत्ता ने सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि वे दोनों पैर से चलने में असमर्थ हैं. उनके पास कोई रोजगार भी नहीं है. उन्होंने बकरी पालन, प्रधानमंत्री आवास योजना और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए भी आवेदन दिया था. परंतु आज तक उन्हें किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है. उन्होंने उपायुक्त से प्रधानमंत्री आवास योजना, बकरी पालन के लिए शेड और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिलाने की मांग की.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news