देवघर के कई बहुमंजिला इमारत में नहीं है अग्निशामक सुरक्षा मानक, नगर निगम और अग्निशमन विभाग ने दो दर्जन जगहों की जांच की

    देवघर के कई बहुमंजिला इमारत में नहीं है अग्निशामक सुरक्षा मानक, नगर निगम और अग्निशमन विभाग ने दो दर्जन जगहों की जांच की

    देवघर(DEOGHAR): देवघर नगर निगम और अग्निशमन विभाग द्वारा लगभग दो दर्जन जगहों पर संयुक्त जांच की गई. जांच के क्रम में टीम को कहीं भी आग लगने के बाद उसको तुरंत हैंडल करने की पुख्ता इंतजाम नही देखने को मिला. सभी जगहों पर अग्निशमन एडवाइजरी की अवहेलना की जा रही है. टीम द्वारा वैसे स्थानों पर जांच की गई जहां अधिक से अधिक मात्रा में भीड़ एकत्रित होती है. सिर्फ एक जगह पर ही अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र पाया गया है. बाद बाकी जगहों पर नियमानुसार सुरक्षा मानक नहीं पाए गए. टीम द्वारा संबंधित को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की बात की जा रही है.

    गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में धनबाद में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कईयों को अपनी जान गवानी पड़ी थी. तब झारखंड सरकार और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा एक आदेश पारित किया गया था, जहां-जहां बहुमंजिला इमारतें हैं, वहां अग्निशामक सुरक्षा की मानक की जांच कर वस्तु स्थिति से अवगत करना है. इसी कड़ी में आज देवघर के लगभग दो दर्जन जगहों पर जांच की गई.

    नक़्शे के बारे में की गयी पूछताछ

    जाँच में संबंधित भवन द्वारा अग्निशमन संबंधी वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र और पारित नक़्शे के बारे में पूछताछ की गयी. जांच के क्रम में मात्र विरोय आर्केड भवन में वैध अग्निशमन एडवाइजरी पाया गया. अन्य किसी भी भू स्वामी द्वारा वैध अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया और समस्त बहुमंजिला इमारतों के पास वर्तमान में अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित नियमानुसार सुरक्षा मानक नहीं पाए गए.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news