LAND AND SAND SCAM: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से ईडी की पूछताछ शुरू! खुद को बताया भाग्यशाली की ईडी कर रही जांच

    LAND AND SAND SCAM:  पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से ईडी की पूछताछ शुरू! खुद को बताया भाग्यशाली की ईडी कर रही जांच

    रांची(RANCHI): झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से ईडी दफ्तर में दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है.योगेंद्र साव से कई दस्तावेज ईडी के अधिकारियों ने मांगा है.जिसे लेकर दोपहर 12 बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे है.बता दे कि एक दिन पहले भी योगेंद्र साव से ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की थी. जिसके बाद फिर दोबारा से तलब किया है.

    इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ED, CbI ,IT देश का गौरव है.एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है.यह निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी.किसी ने गलत जानकारी ईडी को दी थी जिसके आधार पर कार्रवाई चल रही है.लेकिन उन्हें विश्वास है कि ईडी सही से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी.साथ ही योगेंद्र साव ने खुद को भाग्यशाली बताया कि उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे है.

    बता दें कि योगेंद्र साव पर सरकारी जमीन के कब्जे करने का आरोप लगा है. इसके साथ ही कई जमीन और बालू के अवैध खनन में संलिप्त का मामला सामने आया है. अब इससे जुड़े सवाल ईडी के अधिकारी पूछ रहे है. इस से पूर्व गोविन्दपुर CO शशिभूषण सिंह से पूछताछ हो चुकी है. इस पूरे मामले में विधायक अम्बा प्रसाद से भी पूछताछ होनी है. 12 मार्च को विधायक अम्बा प्रसाद और पिता योगेंद्र साव से जुड़े ठिकानों पर ईडी की रेड हुई थी. इस छापेमारी में रांची में अम्बा प्रसाद के आवास और पिता योगेंद्र साव के ठिकानों से कई दस्तावेज बरामद हुए थे. कई अंचल और बैंक के मोहर भी मिले थे. साथ ही डिजिटल उपकरण को जब्त किया था. इस मामले में अब सभी को ईडी के अधिकारी तलब कर पूछताछ कर रहे है. इस पूरे मामले से जल्द ही ईडी खुलासा करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news