बोकारो के बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी से लाखों रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो के बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी से लाखों रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो (BOKARO):  बोकारो के सेक्टर 12 में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर से गहने, नगदी, एलईडी टीवी के अलावा घर के अन्य सामानों पर हाथ साफ किया है. मामला पुलिस तक पहुंचा. घटनास्थल पर पहुंच पुलिसन ने मामले की जांच शुरू की. लेकिन अभी तक यह आंकलन नहीं किया जा सका है कि चोरी कितने की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी लगभग 4 से 5 लाख की हुई है.

    पुलिस की मानें तो पीड़ित को थाने में आवेदन देने के लिए कहा गया है. इसके बाद ही बताया जा सकेगा कि कितने की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

    यह भी पढ़ें:

    नीलांचल एक्स्प्रेस से14 किलो गांजा और 10 बोतल विदेशी शराब बरामद 

    दरवाजा खोल घर में दाखिल हुए छात्र

    पीड़ित गृह स्वामी वेद प्रकाश ने बताया कि वह अपने भाई के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए पास ही के ऋतुडिह गए हुए थे. इस दौरान घर पर कोई भी नहीं था. गुरुवार की सुबह रेंटर ने फोन कर गृह स्वामी को बताया कि उपके घर का दरवाजा खुले होने की जानकारी दी. तब वेद प्रकाश घर पहुंचे और देखा कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. वेद प्रकाश के अनुसार चोरों ने लगभग 4.5 लाख की ज्वेलरी, 50 हजार कैश, एलईडी टीवी के अलावा अन्य सामान की चोरी की है. 

    रिपोर्ट: प्रकाश कुमार, बोकारो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news