IPS अनुराग गुप्ता को मिला प्रमोशन, जानिये अब कौन सा पद करेंगे सुशोभित

    IPS अनुराग गुप्ता को मिला प्रमोशन, जानिये अब कौन सा पद करेंगे सुशोभित

    रांची(RANCHI): भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी अनुराग गुप्ता पुलिस महानिदेशक संवर्ग में प्रोन्नत किए गए हैं. पिछले दिनों राज्य सरकार ने उन्हें निलंबन मुक्त किया था. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनुराग गुप्ता फिलहाल अपर पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत हैं. गृह एवं कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

    हार्स ट्रेडिंग मामले में हुए थे निलंबित 

    हार्स ट्रेडिंग मामले में राज्य सरकार ने  एडीजी अनुराग गुप्ता को 14 फरवरी 2020 को निलंबित कर दिया था.  उन्हें विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा था. विभागीय कार्रवाई चलने के कारण उन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नति नहीं मिली थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news