अगले दो दिनों में रांची में बढ़ेगी कनकनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

    अगले दो दिनों में रांची में बढ़ेगी कनकनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

    रांची (RANCHI) दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड ने अपनी दस्तक पूरे तरीके से दे दी. रांची मौसम केन्द्र के मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं-कहीं सुबह में हल्का कोहरा भी छाया रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में दर्ज किया गया. 5 दिसंबर को रांची बोकारो गुमला हजारीबाग रामगढ़ जिले में सुबह में कोहरा और धुंध के बाद मुख्य रूप से आसमान साफ रहा और मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहेगा.

    रात में तापमान में होगी  दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

    राज्य में अगले 3 दिनों तक रात के तापमान में धीरे-धीरे दो से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. 6 दिसंबर को सुबह में आसमान साफ रहेगा कोहरे और धुंध के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.10 और 11 दिसम्बर  को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news