कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला, कहा-भाजपा ने ही घटाया पिछड़ों का आरक्षण

    कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला, कहा-भाजपा ने ही घटाया पिछड़ों का आरक्षण

    रांची (RANCHI) : बड़कागांव में कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. कहा कि जब झारखण्ड राज्य बना उस समय भाजपा के ही लोगों ने पिछड़ों के आरक्षण को 27% से घटाकर कर 14% कर दिया. जब हमने विधानसभा से पिछड़ों को 27% आरक्षण देने के बिल को पारित कराया तो इनको बोलने की हिम्मत नहीं थी. ये लोग सिर्फ़ पार्टी की बात करते हैं जनमानस की नहीं. विधानसभा से आरक्षण का बिल हो या आदिवासी सरना धर्म कोड हम इसे पारित कराते हैं. आज उस 27% आरक्षण को लाने के लिए हमारी महा गठबंधन की सरकार खड़ी है.

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया. कल्पना सोरेन ने कहा कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे. बुलडोजर पर सवार होकर वो क्या बताना चाहते हैं. क्या यह बताना चाह रहे थे कि बड़कागांव के स्थानीय लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा. नहीं योगी जी यह यूपी नहीं झारखंड है, यहां बुलडोजर नहीं, यहां महागठबंधन की विकास की गाड़ी चलेगी. बड़े बड़े नेता यहां आते हैं, लेकिन वे बुनियादी जरूरतों की बात नहीं करते हैं, करते हैं तो सिर्फ़ आपसी मतभेद की बातें.

    स्थानीय का अधिकार करेंगे सुनिश्चित

    कल्पना सोरेन ने कहा कि जितने भी खनन कंपनियां चल रहे हैं, इनमें यहां के स्थानीय लोगों की 95 प्रतिशत भागीदारी महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित करेगी. आपक सभी को सोचने की जरूरत है कि आख़िर चुनाव के समय ही बड़े नेता क्यों आते है. आपके बीच हमेशा आपके सुख और दुःख में बड़कागांव की अम्बा प्रसाद खड़ी रहती है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news