JSSC पंचायत सचिव, और निम्न वर्गीय लिपिक परीक्षा का रिज़ल्ट जारी,  667 उम्मीदवार पास

    JSSC पंचायत सचिव, और निम्न वर्गीय लिपिक परीक्षा का रिज़ल्ट जारी,  667 उम्मीदवार पास

    रांची (RANCHI) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पंचायत सचिव और निम्नवर्गीय लिपिक परीक्षा का मेरिट  शुक्रवार को लिस्ट जारी कर दिया है. आयोग की ओर से इंटर स्तरीय इस परीक्षा के लिए 24 जुलाई 2017 तक आवेदन मंगाए थे. आयोग ने उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन लिए थे. इस आवेदन के आधार पर 21 जनवरी, 28 जनवरी और चार फरवरी को तीन शिफ्ट में परीक्षा ली गयी थी. इसके बाद मेरिट लिस्ट के अनुसार 7,457 उम्मीदवारों के कौशल की जांच की गयी थी. 15 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज रिजल्ट जारी किया गया है. इसमें पंचायत सचिव के पद पर 1542 और निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर 667 उम्मीदवार पास हुए हैं. 

    अभ्यर्थियों को लगानी पड़ी थी सुप्रीम कोर्ट की चक्कर

    सचिव अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन और आक्रोश रैली और विभाग के चक्कर लगाने पड़े थे. आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से जीत मिलने के बाद इन अभ्यर्थियों को जेएसएससी के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news