गिरिडीह: तीन साल से बंद पड़ा गिरिडीह का कबरीबाद और ओपनकास्ट कोयला खदान जल्द होगा शुरू, जीएम ने दिलाया भरोसा

    गिरिडीह: तीन साल से बंद पड़ा गिरिडीह का कबरीबाद और ओपनकास्ट कोयला खदान जल्द होगा शुरू, जीएम ने दिलाया भरोसा

    गिरिडीह(GIRIDIH): तीन साल से बंद पड़े गिरिडीह के कबरीबाद और ओपनकास्ट कोयला खदान को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो के झूठे आश्वासन ही ट्रक मालिकों और हजारों लोडिंग मजदूरों का हिम्मत बढ़ाए हुए है. लेकिन दोनों खदान से कोयला उत्पादन शुरू कब होगा. ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. इसी बीच एक बार फिर सीसीएल के जीएम मनोज अग्रवाल शनिवार को गिरिडीह पहुंचे और सीसीएल डीएवी पब्लिक में समीक्षा बैठक किया.

    स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. जिसमे कई स्टूडेंट ने हिस्सा लिया. परियोजना पदाधिकारी सीसीएल डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल भइया अभिनव कुमार समेत कई कोल यूनियन मजदूर संगठन के नेता शामिल हुए. जिसमे इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष देवशंकर मिश्रा, मुखिया शिवनाथ साहू, अशोक दास समेत कई मजदूर संगठन के नेता शामिल थे.

    दोनो कोयला खदान में जल्द शुरू होगा उत्पादन

    इस दौरान जीएम मनोज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सदर विधायक सोनू का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों के सहयोग से एक बार फिर दोनो कोयला खदान में ऑपरेशन शुरू होगा और उत्पादन भी शुरू किया जाएगा. क्योंकि एनवायरमेंट क्लिरेंस अब अगले 23 जनवरी को रांची में होने वाले शिया की बैठक में मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. शिया के इस उच्च स्तरीय बैठक में खुद शिया की चेयरमैन और कई अधिकारी शामिल होंगे. जबकि इससे पहले इसी शिया की बैठक में दोनो खदानों के उत्पादन को लेकर एक अच्छा प्रजेंटेशन दिया गया. जिसके आधार पर एनवायरमेंट क्लियरेंस 23 को होने वाले बैठक में निर्गत किया जाएगा. इधर एनवायरमेंट क्लियरेंस मिला, तो उससे बाद राज्य प्रदूषण बोर्ड से कॉन्सर्ट टू ऑपरेट भी मिल जाएगा. लिहाजा, कबरीबाद खदान से कोयला उत्पादन अगले कुछ दिनों में शुरू होने की उम्मीद है. जबकि ओपन कास्ट खदान में उत्पादन कोयला उत्पादन शुरू होने में कुछ वक्त लग सकता है. बैठक करीब आधे घंटे तक चला.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news