आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार झामुमो कार्यकर्ता, कहा- भाजपा जब तक साजिश बंद नहीं करती तब तक रांची में गाड़ेंगे खूंटा

    आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार झामुमो कार्यकर्ता, कहा- भाजपा जब तक साजिश बंद नहीं करती तब तक रांची में गाड़ेंगे खूंटा

    रांची(RANCHI): झारखंड में सियासी हल चल के बीच मुख्यमंत्री की ED में पेशी से झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. यह आक्रोश रांची की सड़कों पर भी दिख रहा है. सुबह से शाम तक तमाम कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास तक डटे हुए हैं. कार्यकर्ता झारखंड के विभिन्न जिलों से रांची पहुंचे हैं. यह कार्यकर्ता अनवरत रांची में ही रहेंगे. इसके अलावा UPA विधायक भी रांची में ही डटे हुए हैं. आने वाला कुछ दिन झारखंड की राजनीति के लिए अहम दिन है.

    आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार कार्यकर्ता

    झामुमो कार्यकर्ताओं से जब हमने बात की तो कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई की बात कह रहे हैं. पलामू से रांची पहुंचे झामुमो नेता संजीव तिवारी ने कहा कि भाजपा के समय हुए घोटालों को हेमंत सोरेन पर मढ़ा जा रहा है. सभी घोटाले रघुवर दास के समय हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने झारखंड को लूटने का काम किया है. अब जनता का काम हो रहा है तो भाजपा के लोग देख नहीं पा रहे हैं. अगर ऐसा ही हाल रहा तो तमाम कार्यकर्ता रांची में ही खूंटा गाड़ देंगे. हेमंत सोरेन पर आंच नहीं आने देंगे. गोली खाने की जरूरत होगी तो सबसे पहले वह गोली खाने को तैयार हैं.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news