झारखंडी फिल्म की एक्ट्रेस को बंगाल में गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ जा रही थी कोलकाता   

    झारखंडी फिल्म की एक्ट्रेस को बंगाल में गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ जा रही थी कोलकाता   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंडी फिल्म की अभिनेत्री रिया की पश्चिम बंगाल में गोली मार कर हत्या कर दी गई. घटना हावड़ा में हुई. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पट्टी प्रकाश और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थी. इसी बीच कुछ लुटेरों ने उनके साथ लूटपाट करने की कोशिश की. जिसका रिया ने विरोध किया, जिसके बाद लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी.   

    गोली मारकर लुटेरे हुए फरार

    पुलिस के अनुसार, रिया के पति प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास सुबह करीब छह बजे टॉयलेट के लिए रुके. इसी बीच तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया. हमले के दौरान गिरोह के लोग उनसे उनका सामान लूटने लगे. जब रिया ने ये देखा तो उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की. इसी के बाद लुटेरों ने रिया को गोली मार दी. गोली मारने के बाद सभी लुटेरे वहां से फरार हो गए.

    डॉक्टरों ने किया रिया को मृत घोषित

    घटना के बाद रिया के पति रिया को किसी तरह से कार के पास ले गए और मदद की गुहार लगाते रहे. तीन किलोमीटर तक वो मदद के लिए भटकते रहे. जिसके बाद जाकर उन्हें कुछ लोग दिखे. उन्होंने उन लोगों को अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से प्रकाश और उसकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि वो मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news