Jharkhand weather update: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज! छठ महापर्व के दौरान बारिश की संभावना, पढ़ें किन जिलों में होगी बारिश

    Jharkhand weather update: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज! छठ महापर्व के दौरान बारिश की संभावना, पढ़ें किन जिलों में होगी बारिश

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): कोल्हान समेत झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. एक तरफ जहां सभी के घरों में छठ महापर्व की तैयारी चल रही है, इसी बीच बारिश इस पर्व में परेशानी का सबब बन सकती है, आपको बताएं कि गुरुवार की सुबह से जमशेदपुर के आदित्यपुर समेत कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. जिसकी वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है.

     कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना

    वहीं मौसम विभाग की माने, तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की वजह से कोल्हान समेत झारखंड के कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार बारिश की संभावना है. वहीं यदि बारिश हुई, तो तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से ठंड बढ़ेंगी. लोगों को कनकनी का एहसास होगा.

    इन जिलों में हो सकती है बारिश

    आपको बताये कि 16 से 18 नवंबर तक झारखंड की राजधानी रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, देवघर, पाकुड़, बोकारो, जामताड़ा, दुमका और धनबाद में बारिश हो सकती है. जिससे लोगों को महापर्व के दौरान परेशानी हो सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news