पदभार लेने के बाद लालू प्रसाद यादव से मिले झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव

    पदभार लेने के बाद लालू प्रसाद यादव से मिले झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव

    रांची (RANCHI) : झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव पदभार ग्रहण के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव से मुलाकात की. झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पदभार संभालने के बाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और विचार विमर्श किया.

    संजय प्रसाद यादव को राज्य हित और जनहित में काम करने का नसीहत देते हुए कहा कि निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक गरीबों के उत्थान के लिए काम करें. गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख दर्द को समझें और जो उनकी समस्याएं है उसका तुरंत समाधान करें. संजय प्रसाद यादव के साथ राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने भी नेताओं से मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news