छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे में आईएएस और कारोबारी के ठिकानों से करोड़ों नगद समेत आभूषण बरामद

    छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे में आईएएस और कारोबारी के ठिकानों से करोड़ों नगद समेत आभूषण बरामद

    टीएनपी डेस्क(TNPDESK): मंगलवार को छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी किया था. छापेमारी मुख्यमंत्री के कारीबियों के आवास और दफ्तर पर हुई है. इस छापेमारी में चार करोड़ कैश और करोड़ों के सोना चांदी बरामद हुआ है. इसके अलावा कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी मिले हैं. ईडी की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

    रायपुर कलेक्टर रानु साहू के अलावा कई ऐसे कारोबारी हैं जिनका सत्ता के गलियारों में कड़ी पकड़ है. इसी का फायदा उठा कर अवैध कमाई करने में लगे हुए हैं. मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक रानु साहू सीएम भूपेश बघेल के बेहद करीबी आईएएस अधिकारी में से एक हैं. ईडी ने कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर कई साक्ष्य जुटाया था. उसके बाद मंगलवार की सुबह से घंटों छापेमारी की. इस छापेमारी में नगद के अलावा कई अहम दस्तावेज भी ईडी को हाथ लगे हैं. कहीं ना कहीं  अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. अवैध खनन पर अंकुश लगाने को लेकर ईडी सख्त है. बात झारखंड की हो या छत्तीसगढ़ की दोनों जगहों पर ईडी सक्रिय है और अवैध खनन कर मोटी कमाई करने वाले पर कार्रवाई में जुटी है.                        


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news