दुमका : पेड़ से झूलता मिला लापता किशोरी का शव, क्षेत्र में सनसनी

    दुमका : पेड़ से झूलता मिला लापता किशोरी का शव, क्षेत्र में सनसनी

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के काठी कुंड थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव से पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी का शव बरामद किया. शव पेड़ पर लटका हुआ था. मृतिका काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव की रहने वाली थी. बड़तल्ला गांव के बाहर एक पेड़ से लटकते शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

    गुमशुदगा थी युवती 

    आमगाछी गांव की रहने वाली 10वीं की छात्रा कुछ दिन पूर्व अपने बड़े पिता के घर बड़तल्ला गांव आई थी. पांच दिन पूर्व वह किसी को कुछ बताए बिना बड़े पिता के घर से निकल गई थी. काठीकुंड थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि मंगलवार शाम परिवारवालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी. जिसके बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया. शव पूरी तरह से खराब हो चुका है और काफी दुर्गंध आ रही है. जिससे यह पता चल रहा है कि छात्रा की मौत कुछ दिन पहले ही हो गई है. थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने कहा कि वे लोग परिवार वालों से बात कर रहे हैं, साथ ही अन्य तरीके से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा की जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news