जमशेदपुर के सबसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, जानिए इस साल का थीम

    जमशेदपुर के सबसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, जानिए इस साल का थीम

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): राज्य में हर तरफ नवरात्रि की धूम मची हुई है. सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है. ऐसे में अब विभिन्न पूजा पंडालों का उद्घाटन होना भी शुरू हो चुका है. गुरूवार की देर शाम जिले के गोलमुरी पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन अभय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, दिनेश कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवम विजय आनंद मुनका अध्यक्ष सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, ने संयुक्त रूप से फीता काट और दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह समाजसेवी, अरुण बकरेवाल उद्योगपति, अमरजीत सिंह राजा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो, गुरुचरण सिंह बिल्ला, राधा अग्रवाल, रिंकू भाई, राहुल अग्रवाल उपस्थित थे.

    हर साल अलग-अलग थीम पर बनाई जाती है पंडाल

    यह पूजा पंडाल पिछले 1926 से बनती आ रही है. यह पूजा गोलमुरी क्षेत्र की प्रसिद्ध पूजा पंडालों में एक है. इस पंडाल ने शहर के भक्तों के लिए पूर्व में फेसबुक और अटल बिहारी बाजपेई जी को समर्पित पंडाल का भी निर्माण किया है. इस वर्ष भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर आधारित प्राचीन बौद्ध मंदिर पंडाल की आकृति का निर्माण किया है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि शक्ति की अधिषष्ठी मां दुर्गा हमेशा से दुष्टों का नाश करती आई है. आज भी जो दुराचारी इस देश का विनाश करने में लगे है. उनका भी नाश समय आने पर होगा, अभय सिंह ने अपने संबोधन में कहां की हिंदू धर्म के शास्त्रों में उल्लेख है की हम अपने सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ करनी चाहिए, कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया कि  सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं .

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news