जमशेदपुर के लोग आतंकी हमले के अफ़वाहों पर ना दे ध्यान, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की अपील


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में संभावित आतंकी खतरे को लेकर इंटरपोल से प्राप्त एक खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. हालांकी लोगों में आंतकी हमले को लेकर काफी डर देखा जा रहा है. प्रशासन का साफ कहना है कि आम लोगों को अफ़वाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है, वह बेफिक्र होकर रहे क्योंकि प्रशासन उनकी सेवा में तत्पर है.हालांकि संदिग्घ गतिविधि देखने पर सूचना देने की अपील की गई है.रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और एसएसपी सहित सभी वरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए है. आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है.सूत्रों के अनुसार खुफिया रिपोर्ट में जमशेदपुर में संदिग्ध स्लीपर सेल की सक्रियता की आशंका जताई गई है.
संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाई गई
इनपुट के आधार पर संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाई गई है और आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है. हालांकि आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. रिपोर्ट में आजादनगर क्षेत्र के एक फरार संदिग्ध का भी उल्लेख बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पूर्व में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एटीएस द्वारा की जा चुकी है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुराने मामलों और वर्तमान इनपुट को जोड़कर पुनः सत्यापन किया जा रहा है.
2016 के मामले को जोड़कर देख रहा है प्रशासन
गौरततलब है कि वर्ष 2016 में दिल्ली पुलिस द्वारा अलकायदा से जुड़े एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद झारखंड और ओडिशा में नेटवर्क को लेकर जांच हुई थी. सुरक्षा एजेंसियां अब पूर्व घटनाओं और वर्तमान सूचनाओं के आधार पर सतर्कता बरत रही हैं. जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं. साथ ही टाटानगर रेलवे जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्गों की कनेक्टिविटी इसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाती है. इसी कारण किसी भी खुफिया इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है.
जिला प्रशासन ने आम लोगों से की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे और अफवाहों से बचें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी.जमशेदपुर मे सिलिपर शेल की सूचना खुफिया एजेंसीयों द्वारा जमशेदपुर पुलिस को दी गईं है, जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोर्ड पर है. वही इसकी जानकारी ज़ब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि पूर्व मे भी जमशेदपुर इस तरह की गतिविधियां शहर मे देखी गई है, जहा शहर से कई ऐसे लोग पकड़े गए है जो अंतर्राष्ट्रीय अपराध की जगत मे काम करते थे, उन्होंने कहा कि ज़ब खुफिया एजेंसीयां इस तरह की रिपोर्ट दी है कि जमशेदपुर मे एक दर्जन से अधिक सिलिपर शेल काम कर रहें है तो यह चिंता का विषय है. जिला प्रशासन को अपनी खयफिया टीम को सक्रिय कर उन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए.
पहले भी पकड़े जा चुके है अलकायदा के आतंकी
वही जमशेदपुर कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि जमशेदपुर मे पूर्व मे भी अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन से जुड़े संदिग्ध शहर से पकड़े जा चुके है, वही ज़ब खुफिया एजेंसीयां इस तरह की रिपोर्ट अगर शौंपा है तो जिला पुलिस को अलर्ट रहने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि जमशेदपुर मे बड़े बड़े उद्योग घराने है यंहा बड़ा रेलवे स्टेशन है, अगर इस तरह की रिपोर्ट खुफिया एजेंसीयां देख रहा है तो जमशेदपुर पुलिस को सतर्क और अपना खुफिया तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि किसी भी आतंकवादी समर्थक शहर मे किसी प्रकार की आतंकवादी घटना को अंजाम नहीं देख सके.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
4+