पलामू में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

    पलामू में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

    पलामू (PALAMU): शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल शहर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टीओपी-3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

    पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. इसके बाद दोनों टीओपी प्रभारियों की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

    पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. प्रारंभिक तौर पर युवक किसी अन्य राज्य का रहने वाला प्रतीत हो रहा है. मोबाइल के जरिए उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news