जमशेदपुर: आरोपियों के घर ढोल नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, इश्तिहार चिपका सरेंडर की हिदायत

    जमशेदपुर: आरोपियों के घर ढोल नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, इश्तिहार चिपका सरेंडर की हिदायत

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत छेड़खानी और फायरिंग मामले में फरार चार  आरोपियों के घर पुलिस ने शनिवार के दिन इश्तेहार चिपकाया. चारों  अपराधियों के घर के बाहर पुलिस ढोल नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ पहुंची, और इश्तिहार चिपकाया.पुलिस के इस तरह से पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ गई.

    ढोल नगाड़े के साथ आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

    आपको बताये कि ये पूरा मामला 2 दिसंबर 2012 का है. जहां मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती के नदी किनारे मारपीट छेड़खानी और फायरिंग हुई थी. वहीं इस घटना के बाद सभी  आरोपी फरार हो गये. जो अब तक पुलिस के पहुंच से बहुत दूर है. इन आरोपियों में अमर ठाकुर, कुणाल गोस्वामी, कुंवर सिंह, अनीश थापा शामिल हैं.

    30 दिनों  में नहीं किया सरेंडर, तो होगी आरोपियों के घर की कुर्की

    इसी केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया, जिसके मुताबिक 30 दिनों के अंदर सभी ने सरेंडर नहीं किया, तो पुलिस इनके घर की कुर्की करेगी. इन दिनों शहर के फरार चल रहे अपराधियों के घर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस इसी प्रकार ढोल नगाड़ों के साथ पहुंच कर इस्तेहार चिपका रही है, ताकि बस्ती के लोगों को भी जानकारी हो कि पुलिस अब अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तत्पर है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news