जमशेदपुर : खरकई नदी घाट के किनारे से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर : खरकई नदी घाट के किनारे से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : कदमा थाना क्षेत्र के खरकई नदी घाट से एक युवती का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर नदी किनारे लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई और लोगों ने युवती के हाथ में रस्सी बांध कर नदी से बाहर निकाला. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची कदमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पलात भेज दिया. वहीं पुलिस युवती के पहचान में जुट गई.

    गस्ती के दौरान मिली शव मिलने की सूचना

    पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि एक युवती का शव नदी किनारे पड़ा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि युवती के पेट में पानी नहीं भरा है, जिसके कारण घटना तीस घंटे के अंदर की होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news