केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, एक बंदी रिहा

    केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, एक बंदी रिहा

    दुमका(DUMKA) : दुमका के जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा केंद्रीय कारा दुमका में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, दुमका के न्यायालय में वाद निष्पादन के निमित्त केंद्रीय कारा, दुमका में संसिमित 2 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था. एक बंदी को जेल अदालत द्वारा रिहा किया गया और एक बंदी का समय अवधि कम रहने के कारण आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका.

    रिमांड में बंद कैदियों के कानूनी अधिकार पर चर्चा 

    इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, उत्तम सागर राणा और अधिवक्ता सह जेल विजिटर विद्यापति झा, सूर्य प्रकाश तथा न्यायालय कर्मी, काराकर्मी और बन्दीगण उपस्थित थे. जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता के अंतर्गत प्ली बारगेनिंग और रिमांड में बंदियों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news