जमशेदपुर के दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख

    जमशेदपुर के दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहरनगर में एक दुकान में सुबह लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई.जिससे दुकान में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. जिससे दुकान में रखा सारा  सामान जलकर राख हो गया.

    लगभग 50 लाख का सामान जलकर राख

     वहीं आग की सूचना आस पास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग 50 लाख का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है.

    आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है

    वहीं दुकानदार शाकिर अनवर ने बताया कि उनको सुबह 5 बजे सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गई है, जिसके बाद वे वहां पहुंचे तब तक अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई थी, इस आगजनी में काफी नुकसान हुआ है.फिलहाल आग लगने के कारणों का पता अभी तक नही चला है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news