जमशेदपुर:मामूली विवाद में व्यक्ति की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर:मामूली विवाद में व्यक्ति की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह सुपर बॉयस क्लब मैदान के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब किराये के मकान में रह रहे खूंटी निवासी प्रतीक हंस ने स्थानीय निवासी 50 वर्षीय तुरतन कंडुलना की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.स्थानीय पुलिस की तत्परता ने सरायकेला जिले से युवक को धर दबोच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    मामूली विवाद में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या

    मिली जानकारी के अनुसार कीताडीह बॉयज क्लब मैदान के पास खूंटी निवासी प्रतीक हंस किराए के मकान पर पिछले 2 साल से छिप कर रह रहा था.देर रात स्थानीय 50 वर्षीय तुरंत कंडुलना प्रतीक हंस के साथ मिलकर उसके किराए के मकान में शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया,और फिर देखते ही देखते प्रतीक हंस ने घर के पास रखे बड़े बोल्डर से कूचकर तुरतन कंडुलना की निर्मम हत्या कर दी.

    पढ़ें पुलिस ने मामले पर क्या कहा

    जानकारी देते हुए परसुडीह पुलिस के प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि दारु पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया फिर प्रतीक द्वारा पत्थर से कुचलकर तुरंत कंडुलना की हत्या कर दी गई उन्होंने बताया कि जिस तरह से युवक क्षेत्र में किराए के मकान में अपने आप को छिपाकर रख रहा था उसे साफ जाहिर हो रहा है कि युवक का अपराधिक इतिहास हो सकता है उन्होंने कहा कि इस मामले में भी जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news