JAC ने जारी किया दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं, परीक्षा का मॉडल पेपर, यहां से करें डाउनलोड  

    JAC ने जारी किया दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं, परीक्षा का मॉडल पेपर, यहां से करें डाउनलोड  

    रांची(RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC) के द्वारा कक्षा आठवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारवी एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का मॉडल सेट पेपर तैयार कर लिया है. दसवीं और बारहवीं का मॉडल सेट जैक द्वारा जारी कर दिया गया है. सरकारी स्कूलों के 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी जिला मॉडल पेपर पर भी अभ्यास कर सकेंगे. जिन-जिन कक्षाओं का मॉडल पेपर अभी जारी नहीं हुआ है, वह जिला स्तर के मॉडल पेपर से अपनी तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं. 

    नवमी ग्यारवीं का मॉडल पत्र 15 जनवरी – 20 जनवरी के पहले जारी कर दिया जाएगा

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कहा गया है कि परीक्षा CBSE के तर्ज पर ही लिया जाएगा. परीक्षा की तिथि की घोषणा पहले की घोषणा के हिसाब से होगी. फिलहाल जैक बोर्ड ने मैट्रिक 10(वीं) व इंटर (12वीं)का मॉडल पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जबकी कक्षा आठवीं, नवमी, ग्यारवीं का मॉडल पत्र 15 जनवरी – 20 जनवरी के पहले जारी कर दिया जाएगा. जैक मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें या official website पर विजिट करें.  https://jac.jharkhand.gov.in/jac/download/


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news