सियासी संकट के बीच सीएम हेमंत सोरेन को मिला आंगनबाड़ी सेविकाओं का साथ, निकाली आभार यात्रा   

    सियासी संकट के बीच सीएम हेमंत सोरेन को मिला आंगनबाड़ी सेविकाओं का साथ, निकाली आभार यात्रा   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): भले झारखंड सरकार इन दिनों संकट में घिरी है. मगर, सरकार के फैसले से राज्य के पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं काफी खुश है और सरकार के साथ खड़ी हैं. सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले की आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाओं ने सरकार के समर्थन में आभार यात्रा निकाली और जिला मुख्यालय पहुंचे. मुख्यमंत्री के नाम एक आभार पत्र सौंपते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

    हेमंत सरकार ने हमारी मांगों को किया पूरा

    आंगनबाड़ी सेविकाओं ने झारखंड सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस मांग को लेकर वे पिछले कई सालों से आंदोलनरत थी, हेमंत सोरेन सरकार ने एक झटके में उनकी मांग को मानते हुए पूरा कर दिया है. जिससे राज्य के 24 जिलों की आंगनबाड़ी सेविकाएं खुश हैं और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने मातृत्व अवकाश के लिए 8 महीना और आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में तीन हजार की अप्रत्याशित बृद्धि करते हुए नियमावली की घोषणा की है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news